नगर निकाय चुनाव

नायब तहसीलदार ने मतदेय स्थलों पर देखीं व्यवस्थाएं

अहरौरा, मिर्जापुर।

नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 मई को होना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। कस्बे में मंगलवार को नायब तहसीलदार चुनार अरुण कुमार यादव व संजय सिंह पहुंचे। उन्होंने मतदेय स्थलों पर जरूरी व्यवस्थाओं को परखा।

मूलभूत सुविधाएं रहने की नगर पालिका को दिया निर्देश। उन्होंने जय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, कन्या पाठशाला, इस्लामिया प्राइमरी पाठशाला, बहुमंजिला प्राथमिक विद्यालय बूढ़ादेई, नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय (मिश्र पोखरा) जैसे कुल 7 मतदान केंद्रो का निरीक्षण कर जायजा लिया।

जहां उनको सभी व्यवस्थाएं सही मिली। नायब तहसीलदार ने बताया कि मतदेय स्थलों पर कुछ विद्यालयो में बल्ब लगाने और खिड़की बन्द करने की निर्देशित किया। इस दौरान लेखपाल शेषमणि, नगर पालिका परिषद कर्मचारी नीतीश कुमार, बबलू सोनकर, सन्दीप कुमार मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!