जन सरोकार

रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल की ओर से वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध माताओं को हैम्पर वितरित

0 रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीज़ें जैसे ग्लूकोस, साबुन, सर्फ, टूथपेस्ट, ब्रश, पाउडर, तेल के साथ खाने के लिए टोस्ट, बिस्कुट और व फल आदि वितरित 

मिर्जापुर।  

मातृ दिवस के अवसर पर विंध्याचल स्थित महिला वृद्धाश्रम में रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल के द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के युवा सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध माताओं को क्लब के तरफ़ से एक हैम्पर दिया जिसमें की उनके रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीज़ें जैसे ग्लूकोस, साबुन, सर्फ, टूथपेस्ट, ब्रश, पाउडर, तेल के साथ खाने के लिए टोस्ट, बिस्कुट और वफल भी थे।

 

क्लब के सदस्य समय समय पर वृद्धाश्रम की दादी लोग के पास जा कर उनका कुशलक्षेम जानने के साथ उनकी आवश्यकता की चीजें भी उन तक पहुचाते रहते हैं। सदस्यों ने उनके साथ वहाँ केक भी कटा।

कार्यक्रम संयोजक अपूर्वा शुक्ला ने बताया कि अब तो इन दादी लोगो के साथ हम सब का एक आत्मीय लगाव भी हो गया हैं। आज मातृ दिवस के दिन इनके बीच आ कर हम सभी को तो बहुत अच्छा लगा तो इन दादी लोग को भी लगा कि वो अकेले नही उनके साथ यह पूरी टीम हैं।

क्लब सचिव नियति अग्रवाल ने आए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शेफ़ाली केशरी, शिवांगी गुप्ता, रेनू गुप्ता, कौशिकी कसेरा, प्राची जायसवाल, श्र्वया शर्मा, साक्षी जायसवाल, प्रियांशु अग्रवाल, नीतू सोनी, शुभम जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, अंश वर्मा, दिनेश सिंह, शशांक श्रीवास्तव, अभिनव गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव आदि सदस्य मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!