मिर्जापुर

यदुनाथ सिंह को मरने नहीं दिया जाएगा; प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर सरदार पटेल की प्रतिमा के नीचे दिया गया धरना, पुण्यतिथि पर यदुनाथ सिंह विचार मंच की ओर से दी गई श्रद्धांजलि

मिर्जापुर। 

यदुनाथ सिंह विचार मंच के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय पटेल तिराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा के पास धरना दिया गया। इसके माध्यम से मांग की गई कि उनके जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेने के लिए नरायनपुर से चुनार तक कहीं भी पूर्व विधायक संघर्ष के पर्याय यदुनाथ सिंह की प्रतिमा लगाई जाए। इसके साथ ही चुनार-सक्तेशगढ़-राजगढ़ मार्ग पर कहीं भी यदुनाथ सिंह मार्ग का बोर्ड या शिलापट्ट लगाया जाए। इस मार्ग का नामकरण करीब दो साल पहले तत्कालीन लोकनिर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की थी।

धरना के माध्यम से यदुनाथ सिंह विचार मंच से जुड़े लोगों ने कहा कि चुनार से चार बार लगातार विधायक रहे यदुनाथ सिंह एक व्यक्ति ही नहीं थे। वे विचार थे। संघर्ष के पर्याय थे। सही मायने में लोकतंत्र के चौकीदार थे। अपने जीवनकाल में जनता के हक व अधिकार के लिए वह सड़क से सदन तक लड़ते रहे। इसके लिए उनको पुलिस की लाठियां खानी पड़ीं, जेल की यातनाएं सहनी पड़ी थीं।

उनका नारा  तू जमाना बदल आज भी लोगों की जुबान पर है। ऐसे महापुरुष की प्रतिमा लगने से मौजूदा व आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। धरना का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। चूंकि 31 मई को ही यदुनाथ सिंह की पुण्यतिथि भी है, लिहाजा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इसके पहले सभी लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

धरना की अध्यक्षता यदुनाथ सिंह के पुराने साथी शोभनाथ पटेल ने की।  संचालन किसान कल्याण समिति जरगो कमांड  के कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंगी सिंह कुशवाहा ने किया।

धरना में पूर्व विधायक जगदम्बा सिंह पटेल, पराग दुग्ध संघ के पूर्व चेयरमैन नवल किशोर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजनाथ सिंह, दौलत सिंह, यदुनाथ सिंह के सुपुत्र धनञ्जय सिंह, सरदार सतनाम सिंह, हरवंश सिंह, इंद्रजीत शर्मा, शमीम अहमद मिल्की, सरदार अवतार सिंह, अहरौरा सहकारी समिति के अध्यक्ष  जैसराम सिंह,  मेवा लाल,  महंत सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह,  चौधरी राजेंद्र सिंह, अहरौरा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद सोनकर, अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह, आनंद कुमार आज़ाद, कयामुद्दीन अंसारी, गुलाब अंसारी, रामदुलार सिंह, राजेंद्र बिंद आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन राजेश पटेल ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!