राजनीतिक कोना

पार्टी की विजय गाथा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान: देवेन्द्र पटेल

मिर्जापुर।  

शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पटेल व नगर विधायक पं0 रत्नाकर मिश्र, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह जी रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों से जनता का विश्वास और भरोसा भाजपा पर बढ़ा है। पार्टी की इस विजय गाथा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है । उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा महा संपर्क अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इस अभियान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। युवाओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए उन्हे जोड़ना चाहिए।

नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 09 सालों में केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा नव जवानों के कल्याण के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी ऐतिहासिक काम हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सिपाही बनकर बूथ विजय का संकल्प लेकर युवा मोर्चा बढ़ेगा और 80 लोकसभा सीटों में से 80 का लक्ष्य प्राप्त करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह जी ने कहा कि 2024 में प्रदेश में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिले में बूथ स्तर तक योजना बनाकर काम करना होगा “ बूथ जीता, चुनाव जीता ” के संकल्प के साथ योजना अनुसार काम करें। हम सबका दायित्व है कि हम युवाओं की पार्टी से जोड़कर हर बूथ पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने में अपनी अहम भूमिका निर्वहन करें।

युवा मोर्चा के जिला प्रभारी राजेश सिंह हिन्द जी ने केन्द्र सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र मोंटी जी ने कहा कि पिछले कई चुनाव में पार्टी को मिल रही जीत में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है।

हाल ही में प्रदेश में निकाय चुनाव में पार्टी की मिली अभूतपूर्व सफलता में कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग के साथ अभी से 2024 में भाजपा की जीत के संकल्प के साथ योजनापूर्वक संगठन की योजनानुसार कार्य करना है। पार्टी को हराने के लिए देश विरोधी ताकते फिर से पूरी ताकत लगाएंगे, लेकिन जनता मोदी जी के साथ है और कार्यकर्ता विपक्षी दलों के मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। उक्त का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से सोनू सिंह भृगुवंशी, रोहित त्रिपाठी, दीपक शुक्ला, शिखर गिरी, राघवेंद्र उपाध्याय, शशांक दूबे, राकेश पटेल, सचिन राय, शिवम पांडे, राकेश दूबे, धीरज केशरी, जय जायसवाल, वीरू मौर्य, पुष्पेंद्र द्विवेदी के साथ सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!