शुभकामनाये

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन में कछवा क्रिश्चियन स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश दर्शन को सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

मिर्जापुर।  

थेम्स विश्वविद्यालय पेरिस, कॉमनवेल्थ विश्वविद्यालय एवं शिक्षा मंत्रालय थाईलैंड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन में कछवा क्रिश्चियन स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश दर्शन को सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

विगत 28 मई को थाईलैंड के राजधानी बैंकॉक में आयोजित एक सम्मान समारोह में थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चांन ओ चांन ने श्री रमेश दर्शन को शिक्षा जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया।

श्री दर्शन को यह पुरस्कार उनके ग्रामीण एवं नक्सल क्षेत्र में शिक्षा के लिए किए गए अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया। इस विशेष पुरस्कार के लिए पूरे विश्व के कई देशों के प्रधानाचार्य का नाम नामित किया गया था जिसमें सभी को पछाड़ते हुए कछुआ क्रिश्चियन स्कूल के प्रधानाचार्य ने यह पुरस्कार प्राप्त किया और कछुआ के यश और गौरव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया।

देश लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उनको अंग वस्त्र देकर एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया यह ऐतिहासिक उपलब्धि शिक्षा जगत में सभी को अच्छा करने के लिए प्रेरित करती रहेगी सम्मान समारोह में प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ-साथ विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाये एवं प्रिय जन उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!