एजुकेशन

राजगढ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य मे मोती सिंह पीजी कालेज के विद्यार्थियो मे टेबलेट वितरित

मिर्जापुर।

मोती सिंह पीजी कालेज हिनौता कर्मा मिर्जापुर मे राजगढ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य मे छात्र छात्राओ को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट पाते ही विद्यार्थियो के चेहरे पर खुशी की झलक दिखी। उनका कहना था की अब वे अच्छे से अपनी पढाई आनलाईन माध्यम से करते हुए अपने लिए नौकरी आदि प्राप्त करने के लिए इसमे सर्च कर सकेगे। प्राचार्य हीरालाल, पूर्व प्राचार्य डा द्वारिका सिंह, पूर्व प्रधान तेदुआ कला राजेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजगढ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, मंडल मंत्री राजगढ राम नरेश विश्वकर्मा, विजयपाल सिंह प्रबंधक पं ज्वाला प्रसाद इटर कालेज खोराडीह, संजय सिंह, राजकुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, अघोर नाथ सिंह आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!