अन्याय के खिलाफ

लखनऊ से उठी पुरानी पेंशन बहाली की आवाज: बी पी सिंह रावत

लखनऊ।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाली की आवाज देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से उठाई पुरानी पेंशन बहाली की आवाज राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के 14 लाख एनपीएस कार्मिकों की मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए लखनऊ के ईको गार्डन में तीन दिवसीय क्रमिक अनशन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक क्रमिको की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।

बी पी सिंह रावत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य में  पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए किसी भी संगठन के द्धारा पहली बार  क्रमिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बी पी सिंह रावत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा घेराव मुख्यमंत्री आवास घेराव जैसे बड़े आंदोलन कार्यक्रमों पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा  विचार कर रहा है। जल्द इसके लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की जायेगी। तीन दिवसीय क्रमिक अनशन कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अमर नाथ यादव ने भागीदारी करते हुए कहा है कि पुरानी पेंशन बहाली के हर संघर्ष में कार्मिकों के साथ खड़ा मिलूगा।

तीन दिवसीय क्रमिक अनशन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के कार्मिकों ने अलग अलग दिनों में भागीदारी करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द की। बी पी सिंह रावत ने कहा है कि कर्मचारी इतनी भीषण गर्मी में लखनऊ के ईको गार्डन में खुले आसमान के नीचे अपने हक की आवाज बुलन्द करते रहे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ आलोक यादव को मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई थी।  तीन दिवसीय क्रमिक अनशन कार्यक्रम में कर्मचारी शिक्षक अधिकारी डाक्टर नर्स स्वास्थ्य कर्मी सफाई कर्मी बैंक कर्मी रेलवे कर्मी सभी ने भागीदारी  की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी  ने 2024 से पहले  जल्द पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय नही लिया तो जल्द बड़े आंदोलन का निर्णय किया जायेगा।
मध्याहन 3 बजे शासन द्वारा नामित अधिकारी के उपस्थित होने पर उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होने आश्वस्त किया कि आपका ग्यापन मुख्यमंत्र  जी के अवलोकनार्थ भेज दिया जाएगा। उपस्थित समस्त पदाधिकारियो ने कहाकि यदि शीघ्र पुरानी पेंशन को बहाल नही किया गया, तो समुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश विधान सभा और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का कार्यक्रम आयोजित करेगी। आज के धरने मे झासी, हापुड़, देवरिया लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, मिर्जापुर आदि मंडलो के विभिन्न संघों कि अध्यक्ष/मन्त्री एवं मेरठ जनपद के सैकडो कर्मचारियो ने भागीदारी की और धरने में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जयप्रकाश गुप्ता जौनपुर, अनिल शर्मा, डा राबीन्द्र, अरविन्द वर्मा मेरठ, ए.एल. हिवेरी, रणधीर सिंह, मो० लईक खां, राजा भरत अवस्थी, कमलेश यादव कानपुर नगर, राजनारायन यादव, अशोक कुमार गौतम, सर्वेश कुमार, दिलीप कुमार कानपुर देहात, रोशन लाल, राजा चौहान, अजय कुमार वल कृष्ण झांसी, एस० रावत, महेन्द्र राम विजली कर्मचारी संघ, अधीनस्थ कृषि सेवा सर्व कृषि भवन उकाई के अध्यक्ष ए.के. राय, इनामुल हक प्रदेश सचिव बिहार, इज़हार अली मीडिया प्रभारी, विमलेश कुमार प्रदेश महामंत्री NOPRUP,  पंकज गिरि, डा० योगेन्द्र देवरिया, अंकुर त्रिपाठी सदस्य राष्ट्रीय कोर कमेटी, केदार नाथ सैनी आदि ने संबोधित किया। क्रमिक अनशन एवं धरना प्रदर्शन का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष कानपुर देहात महेश प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!