News

गंगा की रेती पर स्वयंसेवको ने लगायी शाखा: किया योग, आसन, प्राणायम और सूर्य नमस्कार  

मिर्जापुर।  

मां गंगा घाट की रेती पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को अलसुबह शाखा लगाया गया। संघ के स्वयंसेवक गण प्रात: 5 बजे गैबीघाट स्थित चेतक शाखा पर पहुचे। जहा से नावो पर सवार होकर सभी स्वयंसेवक एवं दायित्वधारी गंगा उस पार चील्ह घाट पहुचे।

जहा गंगा केे रेत पर शाखा लगाकर योग, सूर्य नमस्कार एवं व्यायाम सहित विभिन्न शारीरिक अभ्यास किया। संघ प्रार्थना एवं विकिर के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवक बंधुओ को जिला प्रचारक धीरज जी का पाथेय भी प्राप्त हुआ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विंध्याचल विभाग के विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद जी, जिला प्रचारक धीरज जी, नगर प्रचारक राजेंद्र जी, चेतक शाखा स्वयंसेवक रविंद्र जी जायसवाल, अर्जुन जी, रामरक्षा जी, सप्तमी निषाद जी, किशन जी एवं नगर के अन्य प्रवासी बंधु मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!