News

39 वीं वाहिनी पीएसी से सेवानिवृत्त कर्मियो को सेनानायक ने दी विदाई

 

फोटोसहित (19)

मिर्जापुर।

30 जून 2023 शुक्रवार को 39 वी वाहिनी मुख्यालय के प्रशासनिक भवन में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण सेवानिवृत्त हुए मु0आ0 सुनील कुमार यादव, मु0आ0 मोती लाल चौहान, सफाई कर्मी राम अवतार सफाई कर्मी बीरेंद्र कुमार रावत एवं धोबी राम कुमार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेनानायक विकास कुमार वैद्य द्वारा पीएसी परिवार की तरफ से उक्त कर्मियों के सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

विदाई समारोह में वाहिनी के समस्त अधिकारी, जवान एवं मिनिस्ट्रियल स्टाफ उपस्थित रहे। यह जानकारी आ0 विनय कुमार जी शाखा 39वी वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!