News

डॉ सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला ‘राखी’ भारत माँ के सपूतों को की समर्पित

मिर्जापुर।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर के भटौली रोड स्थित डॉ सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भारत वर्ष के नक्शे के आकार में देश के विकास में योगदान दे रहे भारत माँ के वीर सपूतों को मानव श्रृंखला राखी समर्पित की गयी। देश के सपूतों को राखी समर्पित करते हुए बच्चों ने उनके प्रति यह भाव प्रकट किया की वे पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ भारत माँ को और विकसित बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहें, जिससे देश, आर्थिक, औद्योगिक, वैज्ञानिक, चिकित्सा, शैक्षिक, रक्षा क्षेत्रों से लेकर साहित्यिक, कला, सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में निरंतर प्रगतिशील रहे और हम विश्व में शीर्ष पर स्थापित हों। इस अवसर पर बच्चों ने इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए बधाई प्रेषित की एवं भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल 1 के लिए शुभकामना प्रेषित की।

विद्यालय के प्री प्राइमरी बच्चों के बीच राखी बनाओ एक्टिविटी का आयोजन किया गया,  जिसमें बच्चों ने रेशम के धागों पर डेकोरेशन का सामान इस्तेमाल कर के सुन्दर राखियाँ बनायी एवं एक दूसरे को राखी बाँधी।

विद्यालय के चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने कहा की रक्षाबंधन भारतीय परम्पराओं का यह एक ऎसा पर्व है, जो भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक संबन्ध को मजबूत करता है। इस लिये यह पर्व भाई-बहन को आपस में जोडने के साथ साथ सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व भी रखता है।

डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ एवं प्रीति सर्राफ ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्षा बंधन का पर्व विशेष रुप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है। रक्षा बंधन को भाई – बहन तक ही सीमित रखना सही नहीं होगा। बल्कि भाई – बहन के रिश्तों की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए यह बंधन आज गुरु का शिष्य को राखी बांधना, एक भाई का दूसरे भाई को, बहनों का आपस में राखी बांधना और दो मित्रों का एक-दूसरे को राखी बांधना, माता-पिता का संतान को राखी बांधना हो सकता है।

इस अवसर पर करिश्मा केसरवानी, विशाखा श्रीवास्तव, अनामिका सिंह, आयुषी मिश्रा, प्रीती जायसवाल, कीर्ति जायसवाल, तनुजा जायसवाल, पूजा श्रीवास्तव, साधना तिवारी, नीतू गुप्ता, कोमल जायसवाल, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता, राजकुमार कसेरा आदि लोग उपस्थित थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!