मा तुझे सलाम

नगर पालिका अहरौरा द्वारा निकाला गया भव्य कलश यात्रा, मड़िहान विधायक भी हुए सम्मिलित

0 25 वार्डो से संग्रहित किये गए कलश में चावल को दिल्ली भेजा जाएगा-नपाध्यक्ष
अहरौरा, मिर्जापुर।

मेरी माटी-मेरा देश कलश संग्रह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अहरौरा नगर में नगरपालिका परिषद अहरौरा द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाला गया। नगर भ्रमण के उपरांत संग्रहित कलशो को सामुदायिक भवन अहरौरा मे एकत्रीकरण कर कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और बताया कि ये सभी कलश दिल्ली जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अहरौरा अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम नगर पालिका द्वारा संग्रहित किये गए 25 कलश को पूरे अहरौरा नगर घुमा गया।  इस कलश यात्रा में ढोल नगाड़ों के साथ, हाथ मे लिए तिंरगा झंडे चल रहे थे।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि, जयकिशन जायसवाल, उमेश केशरी, कृष्णा तिवारी, मनोज सोनकर, रमेश बहेलिया, विनोद सोनकर, हिमांशु केशरी, अमित शाह सभासद प्रेमकेशरी, अशोक मौर्य, रामदुलार के साथ नपाप कर्मचारी मृत्युंजय कुमार नीतीश कुमार व नगर पालिका के कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!