अदालत

संजय कुमार उपाध्याय अध्यक्ष, कैलाश यादव डिबीए के सचिव चुने गये

मिर्जापुर।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मीरजापुर के वार्षिक चुनाव वर्ष 2024 के लिए आज दिनांक 20.12.2023 को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन श्री रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, तथा सदस्य श्री कमला प्रसाद श्रीवास्वत, श्री यशवंत सिंह, श्री गुरुदत्त सिंह, श्री आद्या प्रसाद सिंह के गठित एल्डर्स कमेटी व संघ के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण द्विवेदी व कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की देख रेख में मतदान सुबह 10:00 बजे से प्रारम्भ होकर सांय 04:30 बजे तक हुआ, जिसमें आज कुल 1580 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस प्रकार मतदाता सूची में अंकित वैध मतदाताओं की संख्या 2128 में से दिनांक 19.12.2023 को पड़े टेन्डर मतों की संख्या 310 एवं आज दिनांक 20.12.2023 को पड़े मतों की संख्या 1580 को मिलाकर कुल 1890 मत पड़े। इस प्रकार मतगणना में अध्यक्ष पद पर श्री आशुतोष अग्रवाल को कुल 525 मत, श्री पवन कुमार पाण्डेय को 68. मत, श्री सुबोध कुमार शुक्ल को 20 मत, श्री सुशील कुमार दूबे को 63 मत, श्री संजय कुमार उपाध्याय को 648 मत एवं श्री सन्तोष कुमार सिंह गौतम को 535 मत मिलें तथा 19 मत अवैध मिले। इस प्रकार श्री संजय कुमार उपाध्याय कुल 113 मतों के बढोत्तरी से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

सचिव पद पर कुल 1890 मतों में से अवधेश कुमार द्विवेदी को 156 कैलाश यादव को 921. श्री गणेश दत्त तिवारी को 367, श्री जंग बहादुर सिंह को 227 सुमन देवी को 119 व संजय कुमार चौधरी को 87एवं 23 मत अवैधघोषित किया गया। सचिव पद पर श्री कैलाश यादव को कुल 554 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुल पड़े 1890 मतों में से राजेश कुमार उपाध्याय एव रूद्र प्रकाश गिरि को बराबर-बराबर मत प्राप्त हुआ । जो छः-छः माह तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रहेगे।
उपसचिव (प्रशासन) पद पर गौरव पाण्डेय को 972 मत प्राप्त हुए और रूप नारायण अग्रहरि को 877 मत प्राप्त हुए इस प्रकार गौरव पाण्डेय को 95 मतो से उपसचिव (प्रशासन) विजयी घोषित किया गया।

शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम निम्न है-

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अशोक कुमार यादव, उपसचिव (पुस्तकालय) पद हेतु मनीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद हेतु सर्वेश कुमार पाण्डेय सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से अधिक 6 पद) शिवदत्त, सन्तोष कुमार सिंह,  सतीश चन्द्र पाण्डेय, अर्चना श्रीवास्तव, रविकान्त दीक्षित एवं  बीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव है। वही, सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से कम 6 पद ) मे अशोक कुमार यादव, अजय उपाध्याय, कमर फारूक, कृष्ण कुमार दूबे, विश्वनाथ प्रताप दूबे, इरफान अहमद एवं अब्दुल आदिल अंसारी शामिल है। यह जानकारी चेयरमैन एल्डर्स कमेटी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!