क्राइम कोना

राजगढ ब्लाक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव

राजगढ़, मिर्जापुर।

राजगढ़ थाना क्षेत्र के दादर बाजार स्थित ब्लॉक के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार राजन सिंह (27) पुत्र स्व राजेश सिंह निवासी गरेरी राजगढ़ ब्लाक के समीप एक झोपड़ी में शव मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि माता-पिता कि करीब दो-तीन वर्ष पहले एक ही साथ माता-पिता का खेत के बोरिंग पर हत्या कर दी गई थी। दोनों की मौत हो गई थी। घर का अकेले व्यक्ति राजन सिंह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। राजन कि पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं । एक बच्चा 5 वर्ष दूसरा बच्चा 4 वर्ष। गुरुवार की शाम धान बिक्री का पैसा लेकर घर से निकला था और घर नहीं पहुंचा परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद युवक का शव ब्लॉक के समीप एक झोपड़ी में मिला। हालांकि परिजन हत्या का आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!