अदालत

उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार मिर्जापुर जनपद के समस्त न्यायालयो में पांच स्थानीय अवकाश घोषित

मिर्जापुर।  

कार्यालय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, मीरजापुर के प्रशासनिक अनुभाग के कार्यालय आदेश संख्या: 01 / 2024 दिनांकित  08.01.2024 के तहत जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा वर्ष 2024 में होने वाले अवकाश / स्थानीय अवकाश से सम्बन्धित उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त कैलेण्डर-2024 के नोट-(3) के निर्देशानुसार वर्ष 2024 में कुल 05 स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं।

उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त कैलेण्डर-2024 के नोट-(3) के निर्देशानुसार वर्ष 2024 में कुल 05 स्थानीय अवकाश निम्नानुसार घोषित किये गये हैं-

दिनांक : 20.01.2024 (शनिवार) को कंतित शरीफ उर्स

दिनांक : 23.04.2024 (मंगलवार) को हनुमान जयंती

दिनांक : 23.05.2024 (गुरुवार) को बुद्ध पूर्णिमा

दिनांक : 19.08.2024 (सोमवार) को रक्षाबन्धन

दिनांक : 15.11.2024 (शुक्रवार) को गुरूनानक जयंती

उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त कैलेण्डर के नोट- (7) के निर्देशानुसार द्वितीय शनिवार एवं रविवार को पड़ने वाले अवकाशों के स्थान पर निम्नानुसार अवकाश घोषित किया जाता है-

दिनांक : 24.03.2024 (रविवार) को होली अवकाश के स्थान पर दिनांक 26.03.2024 (मंगलवार) को होली के पश्चात अवकाश

दिनांक 13.10.2024 (रविवार) को दशहरा अवकाश के स्थान पर दिनांक 04.11.2024 (सोमवार) को दीवाली के पश्चात अवकाश

इन तिथियों पर मुख्यालय स्थित समस्त न्यायालय एवं कार्यालय, वाह्य स्थित न्यायालय सिविल जज (जू०डि०), चुनार, मीरजापुर, ग्राम न्यायालय, मड़िहान, मीरजापुर एवं ग्राम न्यायालय, लालगंज, मीरजापुर के न्यायालय व कार्यालय बन्द रहेंगे।

आदेश की एक प्रति माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद को प्रेषित की जाय तथा नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाय एवं समस्त सम्बन्धित को सूचना प्रेषित की जाय। समाचार पत्रों में भी निःशुल्क प्रकाशन कराया जाय।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!