धर्म संस्कृति

घर-घर, मंदिर-मंदिर भव्य आयोजन कर प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को बनाएं ऐतिहासिक: मनोज जायसवाल

0 नरोइया बाजार व पाली पहुंचकर छानबे खण्ड पालक मनोज जायसवाल ने वितरित किये पूजित अक्षत 

मिर्जापुर। 

मिर्जापुर। खंड छानबे के न्याय पंचायत नरोइया अंतर्गत ग्राम नरोइया बाजार व पाली में अयोध्या से आए प्रभु श्रीराम जन्मभूमि का पूजित अक्षत आमंत्रण पत्र के साथ भगवान प्रभु श्रीराम जी का चित्र ग्राम सभा में घर घर जा कर वितरण किया गया।

छानबे खण्ड पालक मनोज जायसवाल ने जुलूस के रूप मे सेकडो रामभक्तो के साथ घर घर पहुंच कर ग्रामवासियों से निवेदन किया कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्रीराम जी के मन्दिर के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के समय अपने आस पास जो भी भगवान का मन्दिर हो, उसमें भजन कीर्तन करे। साथ ही साथ एक ध्वज जरूर लगाए।तत्पश्चात शाम को प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से 4 दीपक जलाकर दिवाली मनाए। खंड पालक मनोज जायसवाल ने कहाकि आप सभी 22 जनवरी 2024 के बाद अयोध्या पहुँच कर प्रभु श्रीराम जी का भव्य दर्शन करे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरा हिंदू समाज अपने अपने गांव क्षेत्र के मंदिरों पर भी एकत्रित होकर भजन कीर्तन पूजन आरती सुंदरकांड हनुमान चालीस पाठ व प्रसाद वितरण आदि करें। मंदिरो को सजाये, मन्दिरो को भगवा ध्वज से अलंकृत करें, जिसके लिए व्यवस्था किसी को कुछ किसी को कुछ काम सौंप दिया जाए, ताकि एक भव्य कार्यक्रम हो सके। जहाँ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होगी, भगवान राम की मूर्ति की स्थापना होगी, वही हर मन्दिर पर एक ऐसा कार्यक्रम हो जैसे लगे की पूरे भारतवर्ष में एक अलग ही उत्साह दिखना चाहिए। इसमें किसी जातिवाद या अन्य तरीके का भेदभाव नहीं करना है। यह कार्यक्रम पुरे हिंदू समाज के लिए एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक कार्यक्रम होना चाहिए। ऐसा लगे की निश्चित रूप से एक बार फिर से पुरे देश में दीपावली मनाया जा रहा है।

इस मौके पर जय सिंह, अंकित तिवारी, रोहित मिश्रा, इन्द्रराज सिंह, धर्म जीत सिंह, जानकी सिंह, उमाकांत मिश्रा, अशोक शुक्ला, वरुण शुक्ला, श्रीकृष्ण तिवारी, बालकृष्ण तिवारी, श्यामनारायण तिवारी, सुरेश तिवारी, पंकज दुबे, पुष्प राज सोनकर, मंगला तिवारी, संगम लाल तिवारी, अरुण तिवारी, अमित तिवारी, पिंटू तिवारी, ताड़केश्वर शुक्ला, पंचरत्न तिवारी, बबलू सिंह, सुशील तिवारी, आशु तिवारी, दिगम्बर तिवारी, विमलदीप तिवारी, आदर्श तिवारी, गणेश तिवारी, चौधरी तिवारी, विशाल तिवारी, विकास तिवारी, मताम्बर तिवारी, रमाकांत तिवारी, पुष्प राज सिंह, वीरेंद्र कुमार तिवारी, संजय चौरसिया, इंद्रराज सिंह, धर्मजीत सिंह, कमल कुमार सेठ, राहुल सेठ, शिवकुमार सेठ, जय भोला तिवारी, श्री निवास सिंह, दशरथ बिंद, संदीप जायसवाल, उमाशंकर शुक्ल, विशाल मोदनवाल, सुजीत मोदनवाल, राजन मोदनवाल,दीपक चतुर्वेदी, शुभम चौरसिया, विशाल सेठ अजय सेठ, विनोद सेठ, जयप्रकाश सेठ, राकेश मोदनवाल, गुलाब केसरी, संदीप जायसवाल, बिन्नी, राम बाबू आदि रामभक्त उपस्थित रहे।

शोभायात्रा निकालकर बांटा गया पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र 

हलिया, मिर्जापुर।

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विश्वहिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल की अगुवाई में गुरुवार को हलिया बाजार में गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में श्रीराम लक्ष्मण सीता व हनुमान जी की झांकी का विहिप अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने आरती उतारी। जयश्री राम के जयकारों से शोभा यात्रा हलिया के दुर्गा बाजार से शुरू होकर माता चौरा होते हुए भटवारी गांव तक गई और पुनः हलिया बाजार आकर शोभा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान घर घर जाकर विहिप आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम भक्तों को अक्षत व निमंत्रण पत्र का वितरण किया। विहिप जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने आस पास के मंदिरों में भजन कीर्तन व घरों में दीप जलाकर उत्सव मनाने का आह्वान किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान हलिया शिव बाबू सेठ, कौशलेंद्र गुप्ता, राजेश सिंह, शिवेन्द्र सिंह, पंकज सिंह चंदेल, तारकेश्वर केसरी, छत्रपाल सिंह, आदित्य तिवारी, धर्मेन्द्र दुबे, लवलेश अग्रहरि, संजय सिंह, संतोष सिंह, शिवा अग्रहरि, धीरज केसरी, शिव गोविंद चौरसिया, अरूण सिंह, राकेश तिवारी आदि शामिल रहे।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!