News

बच्चे देश का भविष्य, वह जितना सुदृढ़ होंगे, देश उतना ही मजबूत होगा: बीईओ रवींद्र शुक्ल

मिर्जापुर।

मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पचेर मिश्र विकास खंड नगर में वार्षिकोत्सव सह निपुण छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कक्षा 5 के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा कक्षा 5 के ही बालिकाओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।

खंड शिक्षा अधिकारी रवींद्र शुक्ल ने बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। यह जितना सुदृढ़ होंगे, देश उतना ही मजबूत होगा। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलू सिंह ने बच्चों को निपुण बनने हेतु प्रेरित किया बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निपुण छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया तथा प्रतिदिन विद्यालय आने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कक्षा 5 के बच्चों को पेन देकर उनके आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतिकरण दिया बच्चों ने होली गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापिका श्रीमती प्रियंका पांडे ने किया। इस अवसर पर विनोद पांडे, एसएमसी अध्यक्ष शारदा प्रसाद, प्रीति दुबे, हिरनी देवी, मंजू शर्मा, वंदना शर्मा, अंजू देवी, महाराजी, मानवी देवी आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!