धर्म संस्कृति

भाजपा नगर मंडल के होली मिलन समारोह मे पहुंची केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, सबको दी होली की बधाई

विन्ध्य न्यूज ब्यूरो, मिर्जापुर।

आज दिनांक 31.03.2019 को भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल द्वारा मीरजापुर नगर के भोला गार्डेन में आयोजित होली मिलन समारोह में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल जी पहुंची। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर अयक्ष श्याम सुन्दर केशरी, जिला महामंत्री आशुकान्त चुनाहे, विद्याधर तिवारी, श्याम सिंह, नितिन विश्वकर्मा, संजय यादव, आनन्द सिंह, श्रीमती निर्मला राय, पे्रमशिला सिंह, उमा बर्नवाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया। उपस्थित भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं को केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भेंट मुलाकात कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मीरजापुर जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए मैंने अपने 5 वर्ष के संसदीय कार्यकाल में हर संभव प्रयास किया है और मीरजापुर जिले की जनता भी मेरे द्वारा किये गये कार्यों को जनता भी जानती है। श्रीमती पटेल ने कहा कि होली मिलन समारोह के माध्यम से कार्यकर्ता एक रंग में रंग जाते हंै और होली मिलन से सभी प्रकार के भेद-भाव मिटाकर सबको एक सूत्र में बांधने का त्योहार है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहाकि उमंग उत्साह का त्योहार होली में सभी जाति-बिरादरी के लोग एक रंग में रंग जाते हैं। भेद-भाव मिटाने का त्योहार होली है। भारतीय समाज एक रंग में रंग जाता है। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी ने कहा कि आज इस होली मिलन समारोह में आये हुए बूथ स्तर तक के कार्यकताओं का हार्दिक स्वागत अभिनन्द कर उन्हांेने हजारों की संख्या में आये हुए कार्यकर्ताओं के लिए नगर मण्डल के पदाधिकारियों को बधाई दिया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री श्याम सिंह व आनन्द सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री नगर विधायक पं0 रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लाल बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जगदीश सिंह पटेल, पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी, रामकुमार विश्वकर्मा, रायचन्द दूबे, श्रीमती निर्मला राय, सुषमा पाण्डेय जिला महामंत्री आशुकान्त चुनाहे, राजेन्द्र सिंह पटेल, प्रदीप सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर मौर्य, विद्याधर तिवारी, जिला मंत्री अमित सिंह, राजेन्द्र तिवारी, डाली अग्रहरि, संतोष गोयल, श्याम सिंह, नितिन विश्वकर्मा, संजय यादव, आनन्द सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव उमर, प्रमोद सिंह, विष्णू सोनकर, अर्जुन सोनकर, अंशुल मिश्रा, मनीष गुप्ता, राजू सोनकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पे्रमशिला सिंह, उमा बर्नवाल, लल्लूराम मोदनवाल, कौशल श्रीवास्तव, राम आसारे सरोज, विद्या सागर, मनमोहन बैसवार, अलंकार जायसवाल, मृत्युंजय त्रिपाठी, त्रिवेणी अग्रवाल, गंुजन चैधरी, अखिलेश ओझा, उमा जायसवाल, रमा पाण्डेय, राजेश सोनकर, सुरेश मौर्या, हर्षित खत्री, सुनील सोनी, अशोक सोनी, कवल जीत सिंह, शिखर गिरी, सूर्य प्रकाश मौर्या, हुकुम मौर्या, शिवम् अग्रहरि, सचिन जायसवाल, सुशील विश्वकर्मा, मनोज त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, जसविंदर सिंह, सुरेश जायसवाल, शिवलाल सोनकर, नरायन प्रजापति, शिवशंकर जायसवाल, सतीश अग्रहरि, अखिलेश अग्रहरि, सतीश पाण्डेय, विमल दूबे, अशोक दूबे, दीना साहू, महेन्द्र जायसवाल, गीता केशरवानी, कमला देवी, सौरभ श्रीवास्तव, विजय निषाद, गुलाब प्रजापति, गौरव दूबे, जय प्रकाश शर्मा, मनीष विश्वकर्मा, सरिता सिंह, महेन्द्र यादव आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने ठंडई एवं रंगारंग कार्यक्रम का आनन्द उठाया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!