News

ब्रह्माकुमारी बहनो ने जेल स्टाफ सहित कैदी भाई बहने को बांधी राखी

मीरजापुर।  शनिवार, 2 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज द्वारा मिर्जापुर जिला कारागार में सभी कैदी भाई बहनों के लिए पावन रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी ने सर्वप्रथम जेल अधीक्षक राजेंद्र प्रताप चौधरी तथा जेलर जयशंकर प्रसाद को रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वरी संदेश दिया और कार्यक्रम में सभी कैदी भाई बहनों को दीदी ने आध्यात्मिकता के राह में चलने के लिए आवाहन किया। आज के समय में बढ़ते अपराध को रोकने तथा मानसिक विकारों को दूर करने के लिए दीदी ने बहुत सारी आध्यात्मिक विधि सिखाई। सभी को ध्यान की विधि भी सिखाई और अपने कर्मों को कैसे सुधारे यह भी तरीका बताया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीके वीरेंद्र सिंह मरकाम ने युवा कैदी भाइयों को मोटिवेट किया कि जो भी युवा कैदी हैं उनके सामने पूरा उनका फ्यूचर पड़ा हुआ है इसलिए वह अपने आप को सुधार करके अपने अच्छे भविष्य का निर्माण करें। दीदी ने सभी कैदी भाई बहनों को रक्षा सूत्र बांधा और प्रसाद भी वितरित किया और पढ़ने के लिए आध्यात्मिक पुस्तके भी वितरित किया गया। सभी ने संकल्प लिया कि आगे हम कोई भी अपराध या विकर्म नहीं करेंगे और अच्छे मार्ग पर चलेंगे। सभी कैदी भाई-बहन काफी भावुक भी हो गए थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कैदी भाई बहने मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!