मीरजापुर। शनिवार, 2 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज द्वारा मिर्जापुर जिला कारागार में सभी कैदी भाई बहनों के लिए पावन रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी ने सर्वप्रथम जेल अधीक्षक राजेंद्र प्रताप चौधरी तथा जेलर जयशंकर प्रसाद को रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वरी संदेश दिया और कार्यक्रम में सभी कैदी भाई बहनों को दीदी ने आध्यात्मिकता के राह में चलने के लिए आवाहन किया। आज के समय में बढ़ते अपराध को रोकने तथा मानसिक विकारों को दूर करने के लिए दीदी ने बहुत सारी आध्यात्मिक विधि सिखाई। सभी को ध्यान की विधि भी सिखाई और अपने कर्मों को कैसे सुधारे यह भी तरीका बताया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीके वीरेंद्र सिंह मरकाम ने युवा कैदी भाइयों को मोटिवेट किया कि जो भी युवा कैदी हैं उनके सामने पूरा उनका फ्यूचर पड़ा हुआ है इसलिए वह अपने आप को सुधार करके अपने अच्छे भविष्य का निर्माण करें। दीदी ने सभी कैदी भाई बहनों को रक्षा सूत्र बांधा और प्रसाद भी वितरित किया और पढ़ने के लिए आध्यात्मिक पुस्तके भी वितरित किया गया। सभी ने संकल्प लिया कि आगे हम कोई भी अपराध या विकर्म नहीं करेंगे और अच्छे मार्ग पर चलेंगे। सभी कैदी भाई-बहन काफी भावुक भी हो गए थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कैदी भाई बहने मौजूद रहे।
ब्रह्माकुमारी बहनो ने जेल स्टाफ सहित कैदी भाई बहने को बांधी राखी
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





