News

*वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 : मतदान दिवस 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित – जिलाधिकारी*

मीरजापुर 15 अक्टूबर 2026- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र दिनांक 13 अक्टूबर, 2026 के साथ उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ की विज्ञप्ति दिनांक 13 अक्टूबर, 2026 के अनुसार वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 में उत्तर प्रदेश राज्य के उक्त सभी कर्मचारी जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और जो स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचन हेतु बोनाफाइड मतदाता हैं, को मताधिकार के प्रयोग हेतु मतदान के दिवस दिनांक 23-10-2026 को महामहिम श्री राज्यपाल द्वारा विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है। ऐसे मतदाताओं के नियंत्रक प्राधिकारियों/कार्यालयाध्यक्षों द्वारा उपर्युक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!