News

ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व

मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी जी ने सभी को अपनी आंतरिक कमजोरियों, बुराइयों एवं नकारात्मक संस्कारों पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा दी।

दीदी जी ने कहा कि विजयदशमी केवल बाहरी बुराइयों पर विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि अपने अंदर की काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार एवं अन्य नकारात्मक संस्कारों को समाप्त करने का भी संदेश देती है। इस अवसर पर सभी भाई-बहनों ने अपनी कमियों एवं कमजोरियों को लिखकर उनका त्याग करने का संकल्प लिया तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मिक शक्ति और सकारात्मकता का अनुभव किया।

कार्यक्रम के दौरान बीके बिंदु दीदी जी ने सभी को विजय तिलक लगाकर आंतरिक विजय की शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर सैकड़ों भाई-बहन, माताएं एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आध्यात्मिक उमंग और उत्साह के साथ बुराइयों को त्यागकर श्रेष्ठ संस्कार अपनाने तथा जीवन को सुख-शांतिमय बनाने का संकल्प लिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!