News

कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय आज 4 अगस्त को रहेंगे बंद, परिषदीय शिक्षक वर्क फ्रॉम होम करेंगे काम: बीएसए अनिल कुमार वर्मा 

0 बीआरसी, डायट सहित अन्य प्रशिक्षण भी आज स्थगित रखा जाना आवश्यक

मिर्जापुर।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के द्वारा जारी 4 अगस्त को भारी बारिश की संभावना और 3 अगस्त को हो रहे बारिश के चलते विभिन्न गांव में जल जमाव को देखते हुए जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय 4 अगस्त को बंद करने का आदेश जारी किया है। कहा है कि स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे  और शिक्षक वर्क फ्रॉम होम काम करेंगे।

बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने जारी आदेश मे कहा है कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र / मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा दिनांक 04.08.2025 को भारी वर्षा की सम्भावना व्यक्त करने, दिनांक 03.08.2025 को भारी बरसात व विभिन्न गाँवों में अत्यधिक जल जमाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी मीरजापुर के निर्देश के क्रम में दिनांक 04.08.2025 को सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आई०सी०एस०ई०, सी०बी०एस०ई० बोर्ड के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 01 से 08 तक के समस्त विद्यालय बन्द रहेगें। परिषदीय शिक्षक वर्क फाम होम के अन्तर्गत डी०बी०टी, यू-डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का सम्पादन करना सुनिश्चित करेगें। साथ ही जिन विद्यालयों में जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकी व रैन बसेरा बनाया गया है उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक व संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी इस हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगें एवं स्थिति से अधोहस्ताक्षरी को अवगत करायेगें।

उल्लेखनीय है कि इन दिनो डायट पटेहरा मे भी शिक्षक प्रशिक्षण चल रहा है। आज सोमवार को प्रशिक्षण का अंतिम दिवस है और बाढ़ग्रस्त इलाके मे लोग परेशान है। आवागमन भी बहुत स्थानो पर ठप है। रविवार को तमाम शिक्षक सोमवार को प्रशिक्षण स्थल पटेहरा न पहुच पाने मे भी खुद को अक्षम पा रहे है। ऐसे मे प्रशिक्षण आदि भी सोमवार को स्थगित रखा जाना ज्यादा अच्छा एवं सुविधाजनक रहेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!