मीरजापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक राज्यमंत्री भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम बेला व अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नारायनपुर ब्लाक के गांवों का दौरा कर गंगा नदी से प्रभावित बाढ़ क्षेत्रों को देखा व स्थानीय बाढ़ पीड़ित लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए उपस्थित जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में मा0 केंद्रीय मंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मा0 केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान बताया कि बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है जलस्तर में वृद्धि हुई है पानी बढ़ने के कारण कई गांवों का मेरे द्वारा भ्रमण किया गया है जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसलिए सभी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आवागमन हेतु नाव, पानी निकालने के बाद कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फसलों का सर्वे कराकर क्षति हुई फसलों का उचित मुआवजा प्रदान कराने आदि का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा लोगों के खाने-पीने के साथ ही महिलाओं, पुरुषों के रहने की व्यवस्था का निरीक्षण कर उनके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, जिला महामंत्री भाजपा हरिशंकर सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव युवा मंच दिव्यांशु पटेल उर्फ दीपू पटेल, का0 प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह, का0 प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, का0 प्रदेश सचिव पंचायत मंच राजेंद्र पटेल, पटेल, का0 प्रदेश सचिव सहकारिता मंच अरुणेश पटेल, का0 जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह पटेल, विधानसभा अभिभावक श्रीमती नमिता केसरवानी, विधानसभा अध्यक्ष वरुण पटेल, का0 जोन अध्यक्ष आलोक पटेल, हर्षित पटेल, मुकेश पटेल, मनीष पटेल, रवि शंकर पटेल, अभिषेक पटेल, राहुल ओझा, इंजीनियर वैभव कुमार, अजय पाठक, जिला मिडिया प्रभारी शंकर सिंह चैहान सहित स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का संबंधित अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





