चुनार, मीरजापुर।
विंध्य गुरुकुल कॉलेज एवं विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मेसी में आजादी के 79वें वर्षगांठ को हर्षोउल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण प्राचार्या डॉ० प्रतीक्षा सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या व उप प्राचार्य द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।प्राचार्या ने अपने संबोधन में शहीदों को नमन करते हुए छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति प्रेम, निष्ठा, समर्पण, त्याग एवं बलिदान के भाव के साथ जीवन जीने के लिए एवं राष्ट्रहित को जीवन के प्रथम सिद्धांत के रूप में आत्मसात करने पर बल दिया। इस अवसर पर बी०फार्मा, डी० फार्मा, बी०ए०,बी०एससी०, बी०सी०ए०, बी०एससी० (कृषि), बी०एड० एवं डी०एल०एड० के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के द्वारा अपने-अपने राष्ट्र प्रेम को प्रदर्शित किया। बी०एफ०ए० के छात्र-छात्राओं ने रंगोली पेंटिंग आदि के द्वारा अपने राष्ट्र समर्पण को प्रदर्शित किया। कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ० आशीष मिश्र ने अपने संबोधन में भारत की वर्तमान आर्थिक, ऊर्जा, रक्षा, मोबाइल, ऑटो सेक्टरों आदि के प्रगति तथा भारत को यथाशीघ्र तीसरी अर्थव्यवस्था के साथ 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में छात्र-छात्राओं एवं समस्त भारतीय नागरिकों को अपना पूरा योगदान देने का आह्वान किया साथ ही फार्मेसी की। उप-प्राचार्या डॉ० सुशीला गुप्ता ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में छात्र-छात्राओं को अनुशासित होने एवं कर्तव्य परायणता पर बल दिया कार्यक्रम का संचालन कालेज की छात्रा अलिस्बा अंसारी एवं आर्यन सिंह द्वारा किया गया तत्पश्चात धन्यवाद ज्ञापन बी० एड० विभाग के विभागाध्यक्ष शेर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान समस्त छात्र छात्राए व कॉलेज के समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



