चुनार, मीरजापुर। आजादी के 79 वे वर्षगाठ पर द ग्लेनहिल स्कूल मे विद्यालय की निर्देशिका सायरा व प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतिभा का जलवा विखेरते हुए आजादी के जश्न में ‘वन्दे मातरम्’ नृत्य के साथ माँ भारती की बंदना किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ‘ऐ मेरे वतन के लोगों गीत सुनाकर कक्षा दो के छात्र ने लोगों के मन को मोह लिया। वही स्कूल के छात्र/छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर लोगों मे देश भक्ति की जज्बा को जगा दिया। छात्रा सिद्धी, स्वरा व अनन्या ने हिन्दी व अंग्रेजी में अपने भाषण के दौरान जलियांवाला कांड का वर्णन किया। छात्र/छात्राओं ने सरदार भगत सिंह व उनके साथियों को फांसी की सजा किस प्रकार दी गई अपने प्रतिभा से प्रदर्शित कर लोगों में आजादी के जुनून बिखेर दिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा ने छात्र एवं छात्राओं को उनके पदो से अलंकृत करते हुए अपने संबोधन से मार्गदर्शन किया। विद्यालय की निर्देशिका ने धन्यवाद ज्ञापित किया व मंच का कुशल संचालन इम्तियाज एवं रश्मि शर्मा ने किया।
ग्लेनहिल स्कूल मे ‘वन्दे मातरम्’ नृत्य के साथ माँ भारती की की वंदना
You May Also Like
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किये मा विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन
- April 23, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुवार को दोपहर अचानक विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के धाम मे पहुंचीं…
शताक्षी क्लब की ओर से छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कैरियर काउंसलिंग का आयोजन
- April 23, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर।बुधवार, २२ अप्रैल को नगर के प्लेवे स्कूल में शताक्षी क्लब की ओर से छात्र छात्राओं के उज्ज्वल…
घाटी मे अनियंत्रित हुई ट्रक ने बोलेरो, आल्टो और डंपर मे मारी टक्कर, बोलेरो-आल्टो मे जल मरे 11 लोग
- April 23, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। मीरजापुर के ड्रमंडगंज घाटी स्थित बडका मोड पर ट्रक का ब्रेक अचानक से फेल हुआ. जब तक…





