News

मीरजापुर मे बेटियों ने किया पिता का श्राद्ध तर्पण; पंडित सुशील कुमार पांडे ने कहा- माता सीता ने भी गया जाकर अपने ससुर राजा दशरथ का किया था पिंडदान व श्राद्ध

विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर।
पितृपक्ष मे यूपी के मीरजापुर नगर पालिका अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में चार बेटियां सरोज त्रिपाठी, नीलम पांडे, बिंदु शुक्ला और ज्योत्सना पांडे ने अपने पिता इंजीनियर स्वर्गीय कृष्णानंद दुबे का पितृपक्ष में विधि विधान पूर्वक श्राद्ध तर्पण अपने निज निवास पर किया।
विदित हो कि स्वर्गीय कृष्णानंद दुबे का निधन दिनांक 28 अप्रैल 2021 को हो गया था। उनके पास कोई पुत्र संतान नहीं था। उनकी छोटी पुत्री ज्योत्सना पांडे के मन में इच्छा थी कि अपने पिताजी का श्राद्ध तर्पण हम बहनों द्वारा किया जाए।
इसके लिए सभी बहनो ने पुरोहित पंडित सुशील कुमार पांडे निवासी बैयाडाड से संपर्क स्थापित किया, तो उन्होंने बताया कि बेटियां भी श्राद्ध तर्पण कर सकती हैं। इससे सभी बेटियों नै मिलकर के आवास विकास कॉलोनी स्थित पिता के पैतृक मकान में श्राद्ध तर्पण का कार्यक्रम विधि विधान पूर्वक मंगलवार को संपन्न किया। पंडित सुशील कुमार पांडे ने बताया कि गरुड़ पुराण में भी उल्लिखित है कि बेटियां अपने पितरों का श्राद्ध तर्पण कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि माता सीता भी गया में जाकर अपने ससुर राजा दशरथ जी का पिंडदान व श्राद्ध की थी। बेटियों ने श्राद्ध तर्पण के पश्चात ब्राह्मण भोज कराकर ब्राह्मणों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!