मीरजापुर। बीते 5 से 08 सितंबर तक डिवाइन मर्सी स्कूल हावड़ा में आयोजित हुए नेशनल कैरम कैपिटेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मीरजापुर के सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेन्टर की आठवी की छात्रा आद्रिका अग्रहरि ने अंडर -14 गर्ल्स मे शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसके अलावा बजाज स्कूल के अंडर -14 ब्वायज मे हम्माद जायन खान एवं ओम जायसवाल ने भी सहभागिता की। आद्रिका के इस सफलता पर विद्यालय परिवार से डायरेक्टर परितोष बजाज सहित प्रिन्सिपल एवं शिक्षको ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों से कुल 330 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से प्रदर्शन करते हुए अपनी विलक्षण प्रतिभा का आद्रिका अग्रहरि ने अपना परिचय दिया। मिर्जापुर वापस आने पर अग्रहरी वैश्य नवयुवक समिति द्वारा रेलवे स्टेशन पर पर आदरिका का भव्य स्वागत किया गया। बता दे कि आद्रिका नगर के चेतगंज निवासी अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश अग्रहरि की पौत्री एवं उनके बेटे संजीव गुप्ता की बेटी है। स्वागत करने वालो मे अशोक अग्रहरी, हिमांशु अग्रहरि, अखिलेश अग्रहरी, संदीप अग्रहरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मीरजापुर बजाज स्कूल की आठवी की आद्रिका ने अंडर -14 गर्ल्स नेशनल कैरम मे जीता कांस्य पदक
You May Also Like
मीरजापुर में शताक्षी क्लब का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। शताक्षी क्लब के तत्वावधान में क्लब का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम…
पुलिसकर्मी की माता जी को सौंपा ₹1.00 करोड़ की दुर्घटना बीमा राशि का चेक
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। वेतन खाता धारकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया सिविल कोर्ट शाखा…
एनसीआईएसएम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में एपेक्स आयुर्वेद संस्थान के संकाय सदस्यों ने किया प्रतिभाग
- July 22, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की…





