मीरजापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द कुमार मिश्रा ।।, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी (रा०लो०अ०) सन्तोष कुमार गौतम डीएलएसए सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश विनय आर्या एवं सभी न्यायिक अधिकारीगण संयुक्त रूप से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किये।
जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक किए और राष्ट्रीय लोक अदालतें कि सफलता की उद्देश्य एवं गरीबो की मदद के लिए उनके मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण करने एवं वादकारियों को अधिकतम सहुलियत प्रदान करने का निर्देश दिए।
निस्तारित मुकदमों मे जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा ।। ने कुल 2 आर्बिटेशन निष्पादन मामलें का निस्तारण किए और रू0 80.22 हजार आर्बिट्रेशन अवार्ड पारित किए। प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार शुक्ल ने वैवाहिक मामलों के कुल 71 मुकदमों का निस्तारण किए।
पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण सत्य प्रकाश ने 87 मोटर दुघर्टना प्रतिकर मामलों का निस्तारण किए और 6करोड़ 30 लाख, 40 हजार रूपये प्रतिकर के रूप में मृतको एवं घायलों के परिजनों को दिलाये। स्थायी लोक अदालत चेयरमैन बृजेश नरायण मिश्र ने कुल 04 मुकदमों का निस्तारण किए।
अपर जिला जज प्रथम सन्तोष कुमार गौतम ने सिविल अपील के लगभग 33 वर्ष पुराने कुल 01 मामले का निस्तारण किया।
विशेष न्यायाधीश (एस०सी०/एस०टी०) श्रीमती रिचा जोशी ने कुल 01 आर्बिटेशन निष्पादन मामलें तथा क्रिमिनल के कुल 03 मामले का निस्तारण किए।
अपर जिला जज/सचिव डीएलएसए विनय आर्या ने 626 बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराये और लगभग 6.81 करोड पर बकायेदारों से समझौता कराकर ऋणवसूली कराये।
अपर जिला जज/विषेष न्यायाधीष ईसी एक्ट आसिफ इकबाल रिजवी ने विद्युत अधिनियम के कुल 3 मामलों और अन्तिम निस्तारण के कुल 121 मामलों का निस्तारण किये।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती गरिमा सिंह ने कुल 1729 मुकदमों का निस्तारण की और 08 लाख 42 हजार 90 रूपया / जुर्माना वसूल की।
सिविल जज (सी.डि.) विकास सिंह ने कुल 2 सिविल व 10 सक्सेशन वादों तथा क्रिमिनल 15 मामलों का निस्तारण किए औरलाखों रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए।
प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती पल्लवी सिंह ने कुल 1022 मुकदमों का निस्तारण की और 02 लाख 69 हजार 250 रूपये जुर्माना वसूल की।
सिविल जज (जू०डि०) सुश्री अणिमा मिश्रा ने 08 मूलवाद व 04 और क्रिमिनल के 61 व अन्तिम निस्तारण के 3 मामलों का निस्तारण किये और 600 रूपये जुर्माना वसूला।
न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती सोनल अग्रवाल ने कुल 29 मामलों का निस्तारण कर 290 रूपये का जुर्माना वसूल किया। सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं 3 श्रीमती रूचि भाटी ने कुल 278 मामलों का निस्तारण किया और रूपया
5580 / जुर्माना वसूल किया। सिविल जज (जू०डि०) चुनार ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने 03 मूल वादों 03 सक्सेषन वादों का निस्तारण किए और लाखों रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए।
ग्राम न्यायालय मड़िहान सुश्री प्रीति ने 74 मुकदमों का निस्तारण की और 740 रूपया जुर्माना वसूल की। सुश्री जीनत परवीन ग्राम न्यायालय लालगंज ने 101 मुकदमों का निस्तारण की और 10100 रूपया जुर्माना वसूल की। अभिषेक सिंह सिविल जज (जू०डि०) / एफटीसी/महिला ने कुल 134 मुकदमों का निस्तारण किये।
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / नोडल अधिकारी रा.लो.अ. अजय कुमार सिंह के अच्छे प्रयास से नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारियों व तहसीलदार/नायब तहसीलदारों के न्यायालयो, चकबन्दी न्यायालयों द्वारा निस्तारित राजस्व वाद कुल 51294 मामलों का निस्तारण किया गया। नगरपालिका परिषद ने 3277 मुकदमों का निस्तारण किए। विद्युत विभाग के 129 प्री-लिटिगेष मामलों का निस्तारण किए। ई-चालान यातायात के 1179 चालानों का निस्तारण हुआ और 02 लाख 53 हजार /- रूपया ऑनलाईन जुर्माना वसूल हुए और सहायक श्रमायुक्त ने 06 मुकदमें का निस्तारण किए और 71.55 लाख पीड़ितों को दिलाये। मुख्य चिकित्साधिकारी ने 4265 प्रीलिटगेशन चिकित्सीय प्रकरणों का निस्तारण किए।
आरटीओ विभाग से 1724 चालानो का निस्तारण किए और 262.52 लाख शमन शुल्क वसूल किए। बी. एनएल विभाग द्वारा 52 बिलों को निस्तारण किए और 276864-00 वसूल किए।
राष्ट्रीय लोक अदालत में एडीजे प्रथम संतोष कुमार गौतम, विशेष न्यायाधीष एस०सी०/एस.टी श्रीमती रिचा जोशी, विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट आसिफ इकबाल रिजवी, अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश-पॉक्सो चन्द्रगुप्त यादव, कम्प्यूटर आपरेटर/लिपिक रंजीत कुमार पीएलवी जय प्रकाष, ओम प्रकाश, सतीश यादव, कृष्ण कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव एवं समस्त न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किए।



