News

प्रांत प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी, सह प्रांत प्रमुख मांधारा सिंह व विशंभर दत्त दुबे घोषित

मीरजापुर।
विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार काशी प्रांत की वार्षिक योजना बैठक 11 -12 अक्टूबर 2025 को सुरभि शोध संस्थान रामबाग चुनार में केंद्रीय मंत्री अखिल भारतीय धर्म प्रसार प्रमुख सुधांशु मोहन पटनायक तथा लखनऊ क्षेत्र के धर्म प्रसार प्रमुख प्रदीप पांडे की विशेष उपस्थिति में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में आगामी 6 माह के योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को गतिशील एवं सशक्त बनाने की दृष्टि से कुछ नए पदाधिकारी की योजना की गई, जिसमें प्रांत प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी, सह प्रांत प्रमुख मांधारा सिंह व विशंभर दत्त दुबे के अतिरिक्त प्रांत टोली में परियोजना प्रमुख लाल प्रताप सिंह, सह परियोजना प्रमुख पवन सिंह , परावर्तन प्रमुख रमेश शर्मा, सह परावर्तन प्रमुख शिवम द्विवेदी, प्रशासनिक संपर्क प्रमुख हेमंत मिश्रा, सह प्रशासनिक संपर्क प्रमुख प्रदीप अधिवक्ता उच्च न्यायालय, संत संपर्क प्रमुख राजन काशी, सह संत संपर्क प्रमुख दीपक मालवीय मिर्जापुर, निधि प्रमुख जगमंदर सेन अग्रवाल को काशी प्रांत के संगठन मंत्री नितिन के सुझाव पर लखनऊ क्षेत्र के धर्म प्रसार प्रमुख प्रदीप के द्वारा घोषित किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!