मीरजापुर। सचिव/निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उ०प्र० शासन, लखनऊ माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दिनांक 12.10.2025 को निदेशालय के 4 सदस्यीय अधिकारियों की टीम व क्षेत्रीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रवर्तन / ज्येष्ठ खान अधिकारी, सोनभद्र एवं जनपदीय अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर जनपद मीरजापुर की तहसील सदर, चुनार एवं मड़िहान में स्वीकृत / संचालित ईमारती पत्थर सैण्डस्टोन के खनन पट्टों एवं कटर प्लांट व स्टोन केशरों की स्थलीय / अभिलेखीय जॉच की गयी। निरीक्षण के दौरान खनन पट्टाधारकों को निर्देशित किया गया कि विभागीय पोर्टल पर खनन / परिवहन हेतु जिस उपखनिज की आई०डी० जनित है उसी उपखनिज का खनन / परिवहन किया जाये। साथ ही जनपदीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया खनन क्षेत्रों में जॉच कर यह सुनिश्चित करें कि यदि गिट्टी / बोल्डर की आई०डी० बनी हुई है तथा पटिया/ब्लॉक का खनन / परिवहन किया जाना पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए राजस्व क्षति की वसूली की जाये। सचिव के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से सतत् निगरानी की गयी एवं उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों का विभागीय पोर्टल vtsdgm.up.in पर पंजीयन होने की जॉच की गयी। अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद में स्वीकृत / संचालित खनन पट्टों, स्टोन केशर भण्डारण के स्वामियों को नियम एवं शर्तों के अधीन खनन / परिवहन कार्य करने एवं उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों का विभागीय पोर्टल vtsdgm.up.in में पंजीयन कराने के निर्देश देते हुए बताया गया कि यदि उक्त पोर्टल पर वाहनों का पंजीयन नही कराया जायेगा तो उन पर ई अभिवहन पास निर्गत नही होगा। अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि नियमा एवं शर्तों का अनुपालन न करने की दशा में सम्बन्धित खनन पट्टाधारक / भण्डाणकर्ता / परिवहनकर्ता के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय भूतत्व एवं खनिकर्म सोनभद्र अधिकारी अनुज कुमार, ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र शैलेन्द्र सिंह, खान अधिकारी मीरजापुर जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
सदर, चुनार एवं मड़िहान में स्वीकृत/संचालित ईमारती पत्थर सैण्डस्टोन के खनन पट्टों एवं कटर प्लांट व स्टोन क्रेशरों की की गयी स्थलीय/अभिलेखीय जॉच
You May Also Like
आशुतोष दुबे पुनः अध्यक्ष, डा. एसएन पाठक इण्डियन रेड क्रास सोसाईटी के सचिव चुने गये
- July 25, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी मीरजापुर की प्रबंध कार्यकारिणी समिति का चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्वाचन अधिकारी/मुख्य चिकित्सा…
- July 24, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर मेडिकल कालेज में बालों की वृद्धि हेतु पहली बार हुई पीआरपी थेरेपीमीरजापुर। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा…
- July 24, 2026
- 0 Comments
जिला मुख्यालय पर कांग्रेसजनो ने दिया धरनामीरजापुर। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला…



