News

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ज्योति बजाज को मिला राष्ट्रीय सम्मान- ‘TOP 70 WOMEN IN 2025’

मीरजापुर।

नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेठ द्वारका प्रसाद बजाज किंडरगार्टेन विंग और सेठ द्वारका प्रसाद बजाज अकादमी की निदेशिका ज्योति बजाज ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट कार्य से नई उपलब्धि हासिल की है।

रोटेरियन ज्योति बजाज एक सशक्त एवं प्रखर शिक्षाविद् हैं। पिछले 20 वर्षों से वे शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय, समर्पित और प्रतिबद्ध रहते हुए किंडरगार्टेन एवं प्राथमिक शिक्षा में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकी हैं। बाल-केंद्रित सीखने, नवाचार और संवेदनशील शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय माना जाता है।

फॉरएवर स्टार इंडिया- एक ऐसी संस्था जो हर वर्ष देशभर से 70 उत्कृष्ट महिलाओं को चिन्हित कर उनके अद्भुत कार्यों का सम्मान करती है। इस संस्था ने ज्योति बजाज के शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों और प्रभावशाली योगदान को सराहते हुए उन्हें 2025 FOREVER WOMEN ACHIEVERS AWARD से सम्मानित किया है।

देशभर की प्रतिष्ठित एवं प्रेरणादायक महिलाओं के बीच उनका चयन न केवल उनके अथक परिश्रम और समर्पण की स्वीकृति है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रभावशाली नेतृत्व और नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण की प्रमाणिक पहचान भी है।

यह राष्ट्रीय सम्मान बच्चों के सर्वांगीण विकास और सकारात्मक शिक्षण वातावरण के निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान को और अधिक उजागर करता है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!