खास खबर

चुनार के विकास पुरुष पूर्व मन्त्री ओम प्रकाश सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के वेदांता हास्पिटल मे भर्ती

विन्ध्य न्यूज ब्यूरो, मिर्जापुर।
चुनार विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व मन्त्री ओमप्रकाश सिंह का अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हेंं गुड़गांव के वेदांता हास्पिटल मे भर्ती कराना पड़ा। यह खबर सुनते ही भाजपाजनो और समर्थको मे मायूसी छा गयी।
पूर्व मंत्री तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह का चुनार क्षेत्र के विकास कि गति प्रदान करने मे अहम योगदान है, इसलिए उन्हें विकास पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कई विभागों के मंत्री रह चुके है कद्दावर नेता ओमप्रकाश सिंह के स्वास्थ्य मे एक दो दिनों से दिक्कत महसूस होने पर उनके पुत्र चुनार विधायक अनुराग सिंह ने पीजीआई मे दिखाया जहां के चिकित्सकों की सलाह पर गुडगांव स्थित वेदांता अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा बाई पास सर्जरी की गई।
पूर्व मंत्री की तबीयत खराब होने की सूचना लगने पर लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं मे नवीन पांडेय, किशोर सिंह, छोटेलाल त्रिपाठी, दिनेश सिंह, आलोक सिंह,उदय सिंह , मिथिलेश पाठक, भरतलाल विश्वकर्मा, मोतीचन्द्र पटेल, त्रिलोकी पटेल, जंगबहादुर, सुदामा पटेल, सन्तरा बियार इत्यादि कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के जल्द स्वस्थ होकर घर वापस लौटने की कामना किया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!