News

कछवा में अकीदत के साथ मनाया गया ईद ऊल फितर

कछवा, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मझवा ईदगाह के साथ क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों जलालपुर, पसियाही, खैरा और नगर व क्षेत्र की मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और भाईचारगी के लिए दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिए कछवा थाना प्रभारी अमरजीत चौहान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वही हाफिज मौलाना तौसीन साहब ने नौ गांव के ईदगाह मझवा पर नमाज अदा काराई जहां हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर ईद उल फितर की नमाज में शामिल हुए इस अवसर पर समाजसेवी जावेद आलम, रहीश अहमद हाशमी, सभासद अरशद जमाल, राजन शेख, निजाम राईन, बदरुद्दीन हाशमी, अकील खान, समीम खान के साथ भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

 

अज्ञात अधेड़ पुरूष का शव मिलने से गंगा किनारे बसे लोगों में फैली सनसनी
चुनार, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के टेकौर मुहल्ला स्थित शिवालाघाट पर अज्ञात अधेड़ पुरूष का शव मिलने से गंगा किनारे बसे लोगों में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को अपराह्न गंगा किनारे से दुर्गंध उठते देख आसपास के लोग घाट के किनारे पहुचें तो देखा कि गंगा के घाट किनारे एक अधेड़ पुरूष का शव लगा हुआ है।देखने से ऐसा लग रहा है कि शव लगभग 5-6 दिन पूर्व का है।कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि गंगाघाट पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!