चुनार, मीरजापुर। विन्ध्य गुरुकुल कालेज मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर बी0फार्मा व डी0 फार्मा के नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत किया गया। मंलवार को आयोजित कार्यक्रम का मूल उद्देश्य कालेज के वातावरण से नव प्रवेशित छात्रो को परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप पज्वलन कर किया गया।
तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। वरिष्ठ छात्रों ने भी अपने अपने अनुभवो को साझा किया। उपप्राचार्या डा. सुशीला गुप्ता ने अनुशासन मे रहते हुए आगे बढने के लिए प्रेरित किया। कालेज के शिक्षको ने छात्रो के उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दिए। कार्यक्रम का संचालन आलिश्बा व आरिफ ने किया। इस दौरान कालेज के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।





