मीरजापुर।
ब्लॉक संसाधन केंद्र पहाड़ी के सभागार में आयोजित शारदा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण की रक्षा के लिए मनाए जाने वाले दुनिया के सबसे बड़े आन्दोलन अर्थ आवर (Earth Hour) 28 मार्च के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी मिर्जापुर के विज्ञान शिक्षक हरियाली पुरुष विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिक्षक मास्टर ट्रेनर्स के समूह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी फराह रईस को मिनी चांदनी का पौधा भेंट किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी ने विभिन्न विद्यालयों में संचालित इको क्लब की गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सभी का आवाह्न किया। इस अवसर पर रविशंकर प्रसाद, विकास बंसल, अनिल कुमार, केशव प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।





