News

मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी रोग अभियान की बैठक कर की समीक्षा

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग अभियान की बैठक आहूत की गई। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ब्लाक के संवदेनशील गाँवो में प्रधान के माध्यम से एण्टीलार्बल का छिड़काव कराया जाय। प्रत्येक ग्राम में सफाई कर्मी गाँवो की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे, कहीं भी अनावश्यक जल जमाव न होने पाए जिससे मच्छर का लार्वा न पनपे। उन्होंने नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत नालियों में एंटीलार्वा का छिड़काव एवं फागिंग का कार्य सुनिश्चित कराये। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर पर नोडल अध्यापको का संवेदीकरण सम्पन्न हो चुका है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 छोटेलाल वर्मा, सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

 

कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मीरजापुर। महिला कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जिला महिला अस्पताल मिर्जापुर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण अन्तर्गत पूर्ण कालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर श्रीमती पल्लवी सिंह जी की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को बुके व मोमेंटो देकर स्वागत करते हुए किया गया तत्पश्चात महिला चिकित्सालय में जन्म ली हुई नवजात बच्चियों के साथ केक काटकर उनके अभिभावकों को उपहार स्वरूप बेबी किड्स एवं बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि पल्लवी सिंह द्वारा अभिभावकों को बेटी होने की बधाई देने के साथ है आशीर्वाद के रूप में बहुत ही खूबसूरत लाइन बोली परी जैसी, चमकता सितारा, राजदुलारी, किस्मत वाली, नूर, खुशियों का खजाना होती है बेटियां। बेटियों से ही घर में रौनक होती हैं। प्रभारी जिला महिला चिकित्सालय डा0 वंदना मौर्या द्वारा जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

जिला मिशन कोऑर्डिनेटर डॉ0 मंजू यादव द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला एवं बालिका परक विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया।अभिभावकों को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत आवेदन कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही नवजात बच्चियों के नाम से सांकेतिक रूप में पौधा रोपण कर पुरुष अभिभावक को पौधा और बच्ची की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई । उक्त कार्यक्रम में महिला चिकित्सालय की हेड नर्स मनीषा सिंह, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन कार्मिक, वन स्टाप सेंटर कार्मिक, महिला चिकित्सालय के स्टाफ नर्स व आम जनमानस आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!