News

मीरजापुर शवगृह में 7 शवों को रखने की हुई व्यवस्था; मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिंह ने तीन नये फ्रीजर की स्थापना, अब 7 फ्रीजर

मीरजापुर।

सोमवार, 30 मार्च को मण्डलीय जिला चिकित्सालय मीरजापुर में स्थित शवगृह का नवीनीकरण किये जाने के उपरान्त शवों को सुरक्षित एवं सम्मान सहित शवगृह फ्रीजर में रखने की व्यवस्था कर दी गयी है। पहले सिर्फ चार शवों को रखने की व्यवस्था थी और अब तीन और नये फ्रीजर शवगृह में स्थापित किये गये हैं। अब शवगृह में कुल 7 शवों को रखने की व्यवस्था की गयी है।

प्रधानाचार्य प्रो० (डा०) संजीव कुमार सिंह के द्वारा विधिवत पूजा करने के उपरान्त बताया गया कि अब शवगृह में शवों के साथ आये हुए परिजनों हेतु एक उचित वातावरण बना रहेगा। शवगृह के निरीक्षण हेतु कर्मचारियों की रोस्टरवाईज ड्यूटी लगायी गयी है। शवगृह का समय-समय पर चिकित्सालय प्रशासन द्वारा भी निगरानी की जायेगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० (डा०) सचिन किशोर, चिकित्सा अधीक्षक डा० सुनील कुमार सिंह व डा० पंकज पाण्डेय, चीफप्रॉक्टर डा० दुर्गेश सिंह, हॉस्पिटल प्रबन्धक डा० पूजा सलूजा व डा० शिवांगी शुकला व मैट्रन सहित अन्य डॉक्टर भी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!