मीरजापुर।
आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें आयुक्त के द्वारा जनपद मीरजापुर में पंजीकृत 773, सोनभद्र में 523 व भदोही में 495 स्कूली वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा विकसित पोर्टल पर दर्ज कराया जाए, जिनमें बिना फिटनेस एवं बिना परमिट संचालित हो रहे स्कूली वाहनों की शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा फिटनेस एवं परमिट से अच्छादित कराए जाने हेतु स्कूल प्रबंधन की बैठक करायी जाए।
संभाग के जनपदों में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमे मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में कमी आयी है, इसके लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े समस्त स्टेक होडर्स को सतत कार्यवाही की आवश्कता है। आर०टी०ओ० (प्रवर्तन) रविकांत शुक्ला ने अवगत कराया कि मीरजापुर में 49, सोनभद्र में 39 और भदोही में 11 ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिन्हित किये गये है, जिन पर संबन्धित सड़क कार्यदायी संस्थाओ द्वारा सुधारात्मक कार्यवाही करायी जानी है।
संभाग के तीनो जनपदों में सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायल को तुरन्त चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु भारत सरकार के द्वारा एक सप्ताह का मुफ्त इलाज अधिकतम 1.50 लाख रूपये सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। सभी जनपद इसका उपयोग धायलो के इलाज हेतु करायें, इसीप्रकार भारत सरकार के द्वारा दुर्घटना में धायल व्यक्तियों को स्वैछिक मदद करने वाले व्यक्तियों को रू0 25000/- की धनराशि देने की सुविधा दी गयी है। पुलिस एवं स्वास्थ विभाग ऐसे व्यक्तियों को चिहिन्त कर योजना का लाभ दिलाए।
हिट एण्ड रन की दुर्घटना होने की स्थिति में सोलेशियम स्किीम के तहत ₹2 लाख तक की सहायता उपलब्ध करायी जाती है, जिसके लिए दुर्घटनाग्रस्थ परिवार के द्वारा अपने उपजिलाधिकारी के यहाँ आवेदन किया जा सकता है। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा संभाग के तीनो जनपदों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह हिट एण्ड रन के प्रकरणों में सभी थानाध्यक्षों को दुर्घटनाग्रस्त परिवार को व्यक्तियों को लाभ प्राप्त करने के लिए अपने उप जिलाधिकारी को आवेदन करने को कहें।
आयुक्त ने संभाग के सभी जिलाधिकारियों को वाहनों को सीज करने के लिए डंपिग यार्ड एवं सड़को पर भारी वाहनों को हटाये जाने के लिए होल्डिंग एरिया चिन्हित कराये जाने के निर्देश दिए गये। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा संभाग के जनपदों में संचालित हो रहे टैम्पों टैक्सी एवं ई-रिक्शा पर चालक/मालिक का नाम/मोबाईल संख्या/आधार संख्या अंकित कराए जाने के निर्देश दिए गये एवं शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए ई-रिक्शा के चलने हेतु रूट निर्धारण करने हेतु पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी, मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही एवं पुलिस अधीक्षक, मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही एवं श्री राजकुमार द्विवेदी अपर आयुक्त (प्रशासन) मीरजापुर, उदयबीर सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मीरजापुर, रविकांत शुक्ल, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मीरजापुर, डी०के० सिंह, अधीक्षण अभियंता लो०नि० विभाग, उदयभान संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, बाल गोविन्द शुक्ला मुख्य विकास अधिकारी भदोही आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।





