News

मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का मीरजापुर में प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान

मीरजापुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय अरुण सिंह जी का मीरजापुर आगमन हुआ। इस विशेष अवसर पर उन्होंने जनपद के विभिन्न प्रबुद्ध जनों एवं प्रतिष्ठित नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर विशेष जनसंपर्क किया तथा पत्रक (पम्फलेट) के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों पर सीधा संवाद स्थापित किया।
 
राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह जी ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत जनपद के वरिष्ठ व प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. नीरज त्रिपाठी जी, नेशनल कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता जी और क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी अशोक केशरवानी जी से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने विक्रम कारपेट जाकर जनसंपर्क किया जहाँ उन्होंने व्यापारिक वर्ग और समाज के प्रबुद्ध जनों को मोदी सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के चहुंमुखी विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी और विकास पत्रक सौंपा।
 
इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम का संयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर जी द्वारा किया गया। जनसंपर्क और संवाद के इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक व पूर्व मंत्री रामशंकर पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी तथा भाजपा जिला महामंत्री स्वामी नाथ सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद के दौरान प्रबुद्ध वर्ग के नागरिकों ने भी मोदी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों के प्रति अपनी कटिबद्धता और अटूट विश्वास व्यक्त किया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!