विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर।
अमर नाथ बर्फानी के पवित्र गुफा में विराजमान श्री अमरनाथ बाबा का दर्शन करने के लिए मिर्जापुर से दर्जनों लोगों का एक जत्था रवाना हुआ।
संकट मोचन के गोपाल चौरसिया ने जत्था का तिलक लगाकर, माला पहनाकर ,पुष्प वर्षा कर सभी भक्तों को मीठा ताम्बूल खिलाकर उन्हें रवाना किया और कहा की बाबा बर्फानी सर्व समाज का कल्याण करें। गोपाल चौरसिया ने बताया कि यह जत्था प्रति वर्ष अमर नाथ दर्शन करने जाता है देश के अंदर सुख शांति संवृद्धि बनी रहे सनातन धर्म की विजय हो, समाज में गऊ गंगा और नारी का सम्मान बढ़े यही कामना को लेकर यह टोली अमर नाथ यात्रा पर निकले है
यात्रा में रोहित कुमार, राहुल कुमार, टोनी जी, रवि कुमार, नीरज जायसवाल, विशाल कुमार, बच्चा कुमार, अमरनाथ प्रसाद, प्रज्वल कुमार, इशू जी, मंगल प्रसाद, संतोष यादव, शनि गुप्ता, शंभू यादव, सोनू चौरसिया शामिल है।





