News

यूपी-एमपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था मुकम्मल करने हुई उच्चस्तरीय अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

0 गौ-तस्करी, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने पर भी चर्चा
विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर सोमवार, 29 जून 2026 को परिक्षेत्रीय कार्यालय मीरजापुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर पूनम व मध्य प्रदेश पुलिस के पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा हेमन्त चौहान द्वारा पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक तथा पुलिस अधीक्षक मऊगंज मध्य प्रदेश सुरेन्द्र कुमार जैन के साथ उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस के मध्य समन्वय को और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से गौ-तस्करी, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, अंतर्राज्यीय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, सीमा क्षेत्रों में सतत निगरानी, सूचना के त्वरित आदान-प्रदान तथा संयुक्त अभियान चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके अतिरिक्त सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा पुलिस के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक रणनीति तैयार की गई। दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित संयुक्त चेकिंग अभियान संचालित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परस्पर सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!