News

रोटरी क्लब मिर्जापुर एलीट को मिला टॉप क्लब गोल्ड अवार्ड
फोटोसहित
मीरजापुर।
रोटरी क्लब मिर्जापुर एलीट को वाराणसी के नंदगांव में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 28 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

क्लब को “टॉप क्लब गोल्ड अवार्ड” से नवाजा गया। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन रुचि अग्रवाल को “गोल्ड प्रेसिडेंट अवार्ड”, सचिव रोटेरियन वीना खंडेलवाल को “डायमंड सेक्रेटरी अवार्ड” तथा सहायक गवर्नर रोटेरियन विष्णु खंडेलवाल को “डायमंड असिस्टेंट गवर्नर अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त “सर्विस अबव सेल्फ” के अंतर्गत 28 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें क्लब के रोटेरियन अनुज श्रीवास्तव, संदीप अग्रवाल, करुणा श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि क्लब की सेवा भावना, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का प्रतीक है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!