पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद पति गिरफ्तार
अहरौरा, मीरजापुर। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने नामजद पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को दीनानाथ पाल पुत्र स्व. बेचन पाल निवासी ग्राम चकलिया, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर ने नामजद अभियुक्त के विरुद्ध अपनी पुत्री को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, रविवार 30 अगस्त को उपनिरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने महुली तिराहा नहर पुलिया के पास से नामजद अभियुक्त सुशील पाल पुत्र रामसुभग पाल निवासी सरिया एकली, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे धारा 108 बीएनएस के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।





