इनर व्हील क्लब मिर्ज़ापुर समन्वय ने बच्चों के लिए आयोजित की हस्तनिर्मित राखी प्रतियोगिता
मीरजापुर। इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्ज़ापुर समन्वय द्वारा मुकेरी बाजार स्थित पाल्क संस्था के बच्चों के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर हस्तनिर्मित राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता से सुंदर राखियाँ तैयार कीं।बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उत्कृष्ट राखी बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सभी बच्चों में मिठाइयाँ वितरित कर रक्षाबंधन की खुशियाँ साझा की गईं।
समस्त कार्यक्रम अध्यक्ष अंजू साध एवं सचिव रजनी गुप्ता के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रस्टी दलजीत वालिया, आईएसओ संजना अग्रवाल, संपादक खुशबू गुप्ता, सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
क्लब की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, उत्साह एवं भारतीय त्योहारों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा।





