News

सीआईएससीई नेशनल एथलेटिक मीट 2026-27 में सेंट मेरीज के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

0 अंडर-14 वर्ग में कक्षा 8 ‘अ’ के अमन यादव नेगोला फेंक में रजत और मृत्युजंय यादव ने ऊँची कूद में स्वर्ण पदक किया प्राप्त
मीरजापुर।
कर्नाटक में तीन दिवसीय सीआईएससीई नेशनल एथलेटिक मीट 2026-27 का आयोजन किया गया, जिसमें सेंट मेरीज़ स्कूल मीरजापुर के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस ऐथलिट में कक्षा 8 ‘अ’ के छात्र अमन यादव ने अंडर-14 वर्ग में गोला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया तथा कक्षा 8 ‘अ’ के ही छात्र मृत्युजंय यादव ने अंडर-14 वर्ग में ऊँची कूद में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह दोनों छात्र SGFI के लिए चयनित हुए हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रेजिनाॅल्ड डिसूजा ने छात्रों को बधाई दी तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि “कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।” प्रधानाचार्य ने खेल शिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए बधाई दी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!