LOKSABHA CHUNAV 2019

प्रियंका गांधी के रोडशो मे उमडी भीड, पुष्पवर्षा कर लोगो ने किया खैरमकदम

जन जन की यही पुका, अबकी बार कांग्रेस सरकार: प्रियंका गांधी
विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर @ विन्ध्य न्यूज.
प्रियंका गांधी के मिर्जापुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रोड शो के दौरान जगह जगह हजारो की संख्या मे खडे भारी भरकम भीड ने उनका स्वागत किया तो वही उन्होंने भी हाथ हिलाकर सबका आभार किया। नगर के वासलीगंज मुहलले मे रोडशो मंच से नेता प्रियंका गांधी के वर्तमान परिवेश मे भी स्लोगन पर फोकस किया जिसमें, नोटबंदी, जीएसटी, किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों पर प्रकाश डालते हुए कहां की हिंदुस्तान के दर्द भरे वातावरण का एहसास गरीबों से शुरू होता है, जिसे सभी एहसास के रूप में महसूस कर रहे हैं, भ्रष्टाचार का वातावरण स्वागत समारोह के दौरान चौकीदार का स्लोगन गगनभेदी नाराे से गुंजायमान होता रहा, इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जमकर स्वागत की तैयारी में घंटों खड़े रहे। नगर का कारवां प्रियंका गांधी के आगमन से पहले जैसे रुक गया जिधर देखिए लोग स्वागत के लिए कतार बद्ध घंटों लाइन में लगकर इंतजार करते रहे। प्रियंका गांधी जैसे ही चौबे टोला स्थित मोड़ पर पहुंची गगनभेदी नारों के बीच में अपनी गाड़ी से उतरते हुए सुरक्षा दस्ते के साथ स्वागत के लिए पहले से खड़े वाहन पर सवार हो गई। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी ने प्रियंका गांधी के स्वागत कार्यकर्ताओं के बीच कारवा के साथ आगे बढ़ गए। कांग्रेस की यही पुकार जन की यही आवाज के साथ कारवां आगे बढ़ गया। रोड शो डंकीनगंज सेे डेलतर गिरधर चौराहा वासलीगंज होते हुए संकटमोचन पहुचा जहा वासलीगंज गुप्ता मेडिकल के निकट उनहोने लोगो को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान माता प्रसाद दुबे ,राम सिंह,वीजय सिंह ,राम सिंगार दुबे ,शशि भूषण दुबे (पथिक) राजेंद्र शुक्ला, छोटे खान, आशीष बुधिया,सोना वर खान ,राजधर दुबे सतीश मिश्रा, शत्रुघन केसरी, तमाम सैकड़ों कार्यकर्ता नेता अपने नेता के भ्रमण के दौरान पाकर उद्घोष चरमोत्कर्ष पर पहुंचाकर फूल मालाओं से जो जहां खड़ा था,वहीं से ही पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया।


जब अजान सुन प्रियंका ने रोक दिया अपना संबोधन

वासलीगंज मेे प्रियंका गांधी के रोड शो सभा के दौरान अपराहन 12 बजे जैसे ही उन्होने मस्जिद से अजान की गूंज को सुना, तो सहसा वो रूक गयी और तकरीबन पाच मिनट के बाद जैसे ही अजान संपन्न हुआ तो उन्होने पुन: संबोधन शुरू किया। इस बात की लोगो मे खासे चर्चा रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!