विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा देश : आकांक्षा सोनकर
0 सीटी क्लब मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
फोटोसहित
मीरजापुर। बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के लोकप्रिय एवं यशस्वी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में बुधवार को सिटी क्लब मीरजापुर के मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी / क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विकसित भारत के निर्माण, राष्ट्र की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया। सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ देखा और सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगातार उत्साह और जोश का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहाकि मीरजापुर का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। सेवा, सुशासन और संगठन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प है। विशिष्ट अतिथि भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और विकसित भारत का लक्ष्य निश्चित रूप से साकार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि आकांक्षा सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का संकल्प नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डा. जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, दिनेश तिवारी, बालेन्दुमणि त्रिपाठी सहित भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी है।


