News

*मीरजापुर पुलिस*
*—प्रेस नोट—*
दिनांकः 07.10.2026
*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी शारदीय नवरात्र विन्ध्याचल मेला के दृष्टिगत मां विन्ध्यवासिनी धाम, गंगा घाट एवं प्रमुख मार्गों का भ्रमण/निरीक्षण; श्रद्धालुजन के सुगम दर्शन, सुरक्षा-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश—*
आज दिनांकः 07.10.2026 को जिलाधिकारी मीरजापुर-पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक मीरजापुर-अपर्णा रजत कौशिक द्वारा आगामी शारदीय नवरात्र मेला विन्ध्याचल को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मां विन्ध्यवासिनी देवी धाम, मंदिर परिसर, गंगा घाट तथा मंदिर एवं गंगा घाटों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों का स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुजन की सुगम एवं सुलभ दर्शन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था तथा आवागमन के मार्गों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा पार्किंग स्थलों के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही प्रमुख मार्गों, घाटों एवं मंदिर परिसर में सतर्क एवं प्रभावी निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए ।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी एलआईयू, प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल, प्रभारी धाम सुरक्षा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!