अक्षर, शब्द और विजुअल राउंड में हुई अंत्याक्षरी प्रतियोगिता
फोटौसहित
मीरजापुर।
शुक्रवार, 9 अक्टूबर को श्री अग्रवाल नवयुवक समिति की ओर से अग्रसेन जयंती सप्ताह के तहत अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन अग्रसेन भवन बेलतर मे हुआ। कार्यक्रम संयोजक दिनेश अग्रवाल, अविनाश गोयल, हिमांशु अग्रवाल, अतुल अग्रवाल द्वारा बहुत सुंदर अंताक्षरी प्रतियोगिता कराया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के राउंड थे जैसे अक्षर राउंड, शब्द राउंड, विजुअल राउंड आदि। अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शकुंतला अग्रवाल एवं पल्लवी अग्रवाल द्वितीय स्थान पर आन्या अग्रवाल एवं पलक अग्रवाल एवं तृतीय स्थान पर अमिता मित्तल एवं राजश्री मित्तल रही। कार्यक्रम नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी मुख्य अतिथि रहे। अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल एवं मंत्री पीयूष अग्र्वाल ने उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान करते स्वागत किया। पुनः उसके बाद कार्यक्रम के प्रायोजकों को भी अंगवस्त्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद मंत्री पीयूष अग्रवाल ने किया।





