Uncategorized

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने ‘जनसंवाद’ में सुनीं सैकड़ों फरियादें
0 अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
फोटोसहित
मीरजापुर। रविवार, 11 अक्टूबर को अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सरदार पटेल चौराहा (पटेल चौक) भरूहना स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याएं सुनीं।

जनसंवाद में जनपद के कोने-कोने से आए सैकड़ों फरियादियों, अपना दल (एस) एवं एनडीए घटक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित समस्याएं रखीं।
माननीय मंत्री ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनमानस की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर अपना दल (एस) एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

इनसेट में…
नटवा तिराहे पर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापना के व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री से की मांग
मीरजापुर। रविवार, 11 अक्टूबर को पटेल चौक भरूहना स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्रमुख व्यवसायी आशीष बुधिया, मोहन दास अग्रवाल सहित अन्य व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात की।

इस दौरान नटवा तिराहा पर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। व्यवसायियों ने प्रतिमा स्थापना के महत्व और जनभावनाओं से जुड़े विषय मंत्री के समक्ष रखे।
मंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!